भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

माना इक सुंदर शहर यहाँ / डी. एम. मिश्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:33, 23 अगस्त 2017 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

माना इक सुंदर शहर यहाँ
पत्थर ही पत्थर मगर यहाँ।

जो निगल रहा है गाँवों को
बैठा वो असुर है किधर यहाँ।

छमिया भट्ठे की मजदूरन
कोठे तक की है सफ़र यहाँ।

मँहगू ठेले में नधा रहा
फाँके पर करके गुज़र यहाँ।

खाने-पीने की चीज़ों में
भी, कितना घुला है ज़हर यहाँ।

हर तरफ मशीनें दिखती हैं
इन्सान न आता नजर यहाँ।

रूपया-पैसा मिल जाता है
चैन न मिलता मगर यहाँ।