भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

माना परिन्दों के दुमहले घर नहीं होते / राजेन्द्र गौतम

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:11, 28 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र गौतम |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

माना परिन्दों के दुमहले घर नहीं होते
पर आदमी के भी सुनहले पर नहीं होते

वे खेत अपने इस कदर बंजर नहीं होते
बोए तुम्हीं ने अगर ये खंजर नहीं होते

यों तो बहस का मुफ़लिसी ही एक मुद्दा है
पर बहस से तो सब मसायल सर नहीं होते

भूली नहीं जाती कभी पहचान पल भर की
ख़ुद से मगर सम्बन्ध जीवन भर नहीं होते

गुलज़ार हैं जब से यहाँ बस्ती पिशाचों की
गन्धर्व विद्याधर मनुज किन्नर नहीं होते

तहजीब़ को जो बख़्शती हो नूर की नेमत
उस कौम के पुरखे कभी बन्दर नहीं होते