Last modified on 5 अक्टूबर 2017, at 19:51

मालूम नहीं इच्छा होती है जब / तेजी ग्रोवर

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:51, 5 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तेजी ग्रोवर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मालूम नहीं
      इच्छा होती है जब
                  कि आए वह

क्या वह रूठ गई होती है
               खेत-हार में सूख रहे
                         पूसों के बीच

दिन-दहाड़े
छब्बीस मार्च के दिन

जब कोई शक नहीं कि दहक रहे हैं तीन-तीन पेड़ों के फूल

हलके स्पर्श में चित्र-सरीखी बैठी हुई बकरियाँ
हलके बुखार में तप रही हैं

स्मृति
जब सिर्फ़ और सिर्फ़ एक आगोश है
दिशाओं में लरज़ती हुई