Last modified on 6 अगस्त 2010, at 10:31

माहिये-२ / रविकांत अनमोल

Anmolsaab (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:31, 6 अगस्त 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: <poem>६ जब फूल महकते हैं। हूक सी उठती है, कुछ ़दर्द सुलगते हैं। ७ देखा …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


जब फूल महकते हैं।
हूक सी उठती है,
कुछ ़दर्द सुलगते हैं।

देखा है बहारों में।
फूल नहाते हैं,
किरनों की फुहारों में।

जन्नत में क्या होगा।
नूर की बगिया में,
इक फूल खिला होगा।

फरियाद किया करना।
फुर्सत में हमको भी,
तुम याद किया करना।

१०
ये वक़्त है जाने का।
मिल के बिछुड़ना ही,
दस्तूर ज़माने का।