Last modified on 28 फ़रवरी 2023, at 17:27

मिलने जुलने का सिलसिला रखिये / मोहम्मद मूसा खान अशान्त

Firstbot (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:27, 28 फ़रवरी 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मोहम्मद मूसा खान अशान्त |अनुवादक=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मिलने जुलने का सिलसिला रखिये
दरमियां फिर भी फ़ासला रखिये

रेत पर भी महल बना लेंगे
दिल में भरपूर हौसला रखिये

आएगा ही बहार का मौसम
घर के दरवाजों को खुला रखिये

कुछ भी कहता रहे ज़माना पर
आप बस अपना फैसला रखिये

हँस के सह लेंगे हर सितम मूसा
अपना चेहरा खिला खिला रखिये