भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मिल्ली-टिल्ली / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:41, 18 मई 2020 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यदि इस वीडियो के साथ कोई समस्या है तो
कृपया kavitakosh AT gmail.com पर सूचना दें

गेंद बनारस से आई थी
कलकत्ते से बल्ला,
दिल्ली में आकर दोनों ने
खूब मचाया हल्ला।

लुधियाने से गुड़िया आई
गुड्डा है लाहौरी,
शादी हुई, बैंड यह बोला-
कैसी बाँकी छोरी!

मिल्ली जामनगर से आई
टिल्ली का घर दिल्ली,
मिल्ली-टिल्ली खेल रही हैं
हँसती-हा-हा, दिल्ली!