Last modified on 2 अप्रैल 2014, at 12:10

मिस्टर के की दुनिया: पेड़ और बम-२ / गिरिराज किराडू

Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:10, 2 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गिरिराज किराडू |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सब कुछ अभिनय हो सकता था
लेकिन किसी दुकान के शटर से किसी कब्र की मिटटी से किसी दुस्स्वप्न के झरोखे से
खून के निशान पूरी तरह मिटाये नहीं जा सकते थे

खून के निशान हत्या करने के अभिनय को हत्या करने से फ़र्क कर देते हैं