Last modified on 5 अक्टूबर 2020, at 23:54

मिस्टर शरद / प्रकाश मनु

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:54, 5 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=प्रक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मिस्टर शरद
लगाकर हैट,
चले खेलने
लेकर बैट।

हाथों में
पहने दस्ताने,
चाल गजब की
मारे ताने।

इधर घुमाया
उधर घुमाया,
बल्ला अपना
खूब चलाया।

मारे चौके,
मारे छक्के,
देख-देख सब
हक्के-बक्के।

पर आया जब
चिल्ला जाड़ा,
आते ही वह
खूब दहाड़ा।

भूले तिकड़ी
छोड़ अखाड़ा,
सी-सी पढ़ने
लगे पहाड़ा।