भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मुँह से शहद गिराएँ चाची / दीपक शर्मा 'दीप'

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:58, 12 जुलाई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीपक शर्मा 'दीप' |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुँह से शहद गिराएँ चाची
फिर उँगली चटकाएँ चाची

 तिकड़म-तुकड़म-हेरा-फेरी
सब को गोद खिलाएँ चाची

 पहले घर-भर आग लगाएँ
फिर अच्छी बन जाएँ चाची

चिढ़कर के इक बच्चा बोला
काश,अभी मर जाएँ चाची

  खुरच-खुरच दीवारें घर की
दिन-भर माटी खाएँ चाची

 उलटे सारा गाँव चिहुक कर
जब-जब दुखड़ा गाएँ चाची

एक काम की बात नहीं,अर
पकड़-पकड़ बतियाएँ चाची