Last modified on 9 अगस्त 2010, at 23:26

मुंडेर पर पतझड़ / अशोक लव

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:26, 9 अगस्त 2010 का अवतरण (मुंडेर पर पतझड़ /अशोक लव का नाम बदलकर मुंडेर पर पतझड़ / अशोक लव कर दिया गया है)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एकाकीपन के मध्य
स्मृतियों के खुले आकाश पर
विचरण कर रहे हैं
उदासियों के पक्षी

कहाँ-कहाँ से उड़ते चले आ रहे हैं
बैठते चले जा रहे हैं
मन मुंडेर पर!
भीग गया है अंतस का कोना-कोना

क्यों आ जाता है
वसंत के तुंरत बाद
पतझड़ ?
क्यों नहीं भाती उदासियों को
खुशियों की
नन्ही चमकीली बूँदें ?