भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट     योगदानकर्ता     कविता कोश टीम

मुझको हरित बनाओ अब / रमा द्विवेदी

Kavita Kosh से
यहां जाएं: भ्रमण, खोज

यह धरती अकुला रही,हमें तुम्हें बुला रही,
मुझको हरित बनाओ अब, पुकार यह लगा रही।

लगाओ पेड़-पौधे तुम, प्रदूषण को भगाओ तुम
पाओगे ताजी हवा, रोगों से मुक्ति पाओ तुम,
चेहरा रहे खिला-खिला यही हमें बता रही,
मुझको हरित बनाओ अब, पुकार यह लगा रही॥

जिसनें दिया तुम्हें जन्म है,उसको न यूँ सताओ तुम,
जन्मने का हक़ उसे भी दो,यूँ भ्रूण न मिटाओ तुम,
सृष्टि चलेगी उससे ही, बस बात यह बता रही।
मुझको हरित बनाओ अब, पुकार यह लगा रही॥

मुझ पर बनाते घर-मकां, मुझ पर बनाते हो महल,
मुझ पर उगाते अन्न-फल, मुझे रौंदते हो हर पहर,
मुझमें मिलोगे अंत में, बस बात यह समझा रही।
मुझको हरित बनाओ अब, पुकार यह लगा रही॥

सदियों से रुदन कर रही, न सिसकियां तुमने सुनी,
जर्जर हुई हर साँस है, टूटेगी जाने किस घड़ी,
चेतावनी यह समझो प्रलय की घड़ी आ रही।
मुझको हरित बनाओ अब, पुकार यह लगा रही ॥

इतना सताओ न मुझे दुनिया में क़हर ढ़ाऊं मैं,
अपनी नहीं चिन्ता मुझे कैसे तुम्हें बचाऊं मैं ,
इंसान ही के वास्ते, मैं खुद को थी मिटा रही।
मुझको हरित बनाओ अब, पुकार यह लगा रही॥

मुझ पर बढ़ा जो भार है,उसको जरा घटाओ तुम,
आतंक को तुम रोक दो, यूँ रक्त न बहाओ तुम,
खुशहाल हों सबही यहाँ ,मैं मन्नतें मना रही।
मुझको हरित बनाओ अब, पुकार यह लगा रही॥

वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» विभाग

» अन्य भाषाओं से

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें