भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मुझ से अब वो बेख़बर है क्या करूँ / सुमन ढींगरा दुग्गल

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ४ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:48, 23 मार्च 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमन ढींगरा दुग्गल |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 मुझ से अब वो बेख़बर है क्या करूँ
दर्दे दिल अब दर्दे सर है क्या करूँ

नामा ए दर्दे जिगर है क्या करूँ
पढने वाला कम नज़र है क्या करूँ

दिल को है तुमसे बिछड़ने का मलाल
वक्ते रुख़सत चश्मे तर है क्या करूँ

उड़ के आ जाता तुम्हारे पास दिल
ये मगर बे बालो पर है क्या करूँ

ऐब अपने मैं छुपाऊं किस तरह
आईना पेशे नज़र है क्या करूँ

पढ़ नहीं पाई कोई चेहरा कभी
आँख मेरी बे हुनर है क्या करूँ

अपना बचपन फिर बुलाऊं किस तरह
हर सदा अब बेअसर है क्या करूँ

दूर मंज़िल रास्ता दुश्वार है
पर बज़िद अज़्म ए सफ़र है क्या करूँ

काम दुनिया भर के है सर पर 'सुमन'
ज़िंदगानी मुख़्तसर है क्या करूँ