भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मुद्राऽलंकार / दीनदयाल गिरि

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कोई सारस नहिं मिलै मदन बान के बीच ।
मीन केतु की कीच फँसि कुन्द भई मति नीच ।।

कुन्द भई मति नीच निवारी जाय नहिं है ।
जुही समग्री स्याम जपा करनाम सही है ।।

जाती दीनदयाल बिमल बेला सब्बोई ।
ताहि चेतकर-बीर धीर बरने सब कोई ।।६‍६।।

सो नाहीं नर सुघर है जो न भजे श्री रंग ।
पारावार अपार जग बूड़त भौंर कुसंग ।।

बूड़त भौंर कुसंग ठौर ता महि नहिं पावै ।
सीसहु देत डुबाय भलो हाथहुँ न उठावै ।।

बरनै दीनदयाल रूप हरि को तिहि माहीं ।
ध्यान धरै दृढ़ नाव जानि बूड़त सो नाहीं ।। ६७।।