भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मुनिया सोच रही है / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:48, 16 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=बच्च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुनिया सोच रही है, यह तो
अरे, बड़ा है चक्कर,
चक्कर क्या, मुझको तो लगता
है कोई घनचक्कर।

पापा कहते, आओ-आओ,
तुम्हें दिखाऊँ मुनिया,
एक ग्लोब में नदियाँ, पर्वत
इसमें सारी दुनिया।

मगर जरा से एक गोले में
कैसे दुनिया सारी,
बात समझ न आई, मुनिया
सोच-सोचकर हारी।