भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मुफ़लिसी / प्रांजल धर

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:43, 16 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रांजल धर |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> यह उ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यह उनकी मुफ़लिसी का ताज़ा व्याकरण है
कि उनके
एअर कण्डीशनर का स्विच ख़राब हो गया है
और मजबूरी में वे
जेठ की तपती दुपहरी में
महज कूलर के भरोसे ही सोते हैं ।