Last modified on 22 जुलाई 2011, at 20:55

मुफ़्त का कंबल चाहिए / सुदर्शन प्रियदर्शिनी

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:55, 22 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन प्रियदर्शिनी |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem> अभिशा…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अभिशापों
से मैं बहुत
अभिशप्त हुई
पर मेरी
मुक्ति न हुई।

हर सुबह
मेरे हाथ
अखबार की
काली स्याही
में डूबकर
खून से लथपथ
क्यों निकलते हैं!

आज हर घर
सरहद बन गया है
मिट्टी और बालू
का रंग
बदरंग हो गया है।

ऊपर उठने को
क्यों संबल चाहिए...
मुफ्त का
कंबल चाहिए...।