भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मुरझा कर भी / रामस्वरूप 'सिन्दूर'

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:49, 21 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामस्वरूप 'सिन्दूर' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुरझा कर भी खिला रहेगा
यह गुलाब का फूल,
विदा की वेला का यह फूल!

इसमे ढले तुम्हारे आंसू,
ऊषा के रतनारे आंसू,
सूखे पात याद करते हैं
भीगा हुआ दुकूल!
विदा की वेला का यह फूल!

गन्ध बस गई इन श्वांसों में,
रंग दृगों के आवासों में,
लगा इसे अधरों से, सारी-
दुनिया जाता भूल!
विदा की वेला का यह फूल!

निशि-दिन एक सुरभि सा डोलूँ,
नंदन-वन की भाषा बोलूं,
अगर चढ़ी तो साथ चढ़ेगी
हम दोनों पर धूल!
विदा की वेला का यह फूल!