भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट योगदानकर्ता कविता कोश टीम

मुलायम चारा / नन्दल हितैषी

Kavita Kosh से
यहां जाएं: भ्रमण, खोज

पुलिस की बैरिक
कमरा नम्बर सात।
कतार में चार सीलिंग फ़ैन
चलते हैं फ़र्राटे से
कन्ट्रोल नहीं है ’रेगुलेटर’ का कोई
ऐसे ही घिसते हैं, व्यवस्था के पुरजे।

रोशनदान में एक जोड़ी कबूतर
उनकी गुमसुम आँखें ....
चुपचाप या तो गुटरगूँ ऽ ऽ ऽ
या ओढ़े सन्नाटा पर सन्नाटा
मुँह ओरमाये न होने का दायरा ....
कुछ फर्क नहीं पड़ता
बैरिक में सन्नाटा हो
या हल्ला गुल्ला
’छिनरी-बुजरी’ हो
या खैनी की थपथपाहट ......
मुलायम लाल चोंच / दो बच्चे
कुछ कहते हैं अपने पिता से.
बीतरागी कबूतर / रोशनदान के किनारे
खूजलाता है पंख
या फैलाकर लेता है अंगड़ाई।
और आते ही कबूतरी छाप लेती है
अपने हिस्से को।
लुढ़कता है एक बच्चा,
और फर्श पर औंधे मुँह
’राम- राम सत्य’
चि्हुँक उठा गलमोछिया सिपाही
’मुलायम चारा’
ऐसे उड़ी कबूतरी कि
डैनों से डैनों की टकराहट
और तोड़ दिया दम।

आँख से आँख मिलाये
सिल बट्टा धोता सिपाही
उलरता है
..... और सूँघता है / ’मीट’ मसाला ....
.... और कई दिन बाद
वही कबूतर
किसी और से चोंच मिलाये था।

वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» हिन्दी में अनुवाद

» विभाग

» भाषाएँ और भी

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें