भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेंढक‌ मामा / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:55, 29 जून 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्यों न सच्ची बात बताते|

मेंढक मामा क्यों टर्राते|

डबरों में पानी कम है तो,

बादल को क्यों नहीं बुलाते?

यदि नहीं बरसा पानी तो

नगर पालिका क्यों न जाते

एक टेंकर पानी भरकर,

क्यों अपने घर नहीं ले आते?