Last modified on 22 अक्टूबर 2019, at 21:32

मेघा पानी दे / उर्मिल सत्यभूषण

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:32, 22 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उर्मिल सत्यभूषण |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मेघा! रे मेघा!! पानी दे
प्यासी धरती पानी दे
रीते नैन में पानी दे
जीव को नई जिं़दगानी दे
प्यासे प्राणी पानी दे
धरती को चादर धानी दे!
टप टप टप टप पड़े बुंदनियां
टपकी आँख की कोर
टूटी आस लगी है जुड़ने
देखे नभ की ओर
सबको आस सुहानी दें
खेत को चादर धानी दे
हर राजा को रानी दे
रानी बड़ी सयानी दे
चमक-दमक के गरज-गरज के
आये हैं धनशाम
भीग गये तन, नाच रहे मन
मुरली बजे अविराम
सबको खुशी रूहानी दे
कोर मेघा-पानी दे।