भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मेघ छाए / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' }} मेघ छाए स्निग्ध कन्धों प...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'
 
|रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'
 
}}
 
}}
 +
[[Category:नवगीत]]
  
 
मेघ छाए
 
मेघ छाए

18:14, 25 फ़रवरी 2010 के समय का अवतरण

मेघ छाए

स्निग्ध कन्धों पर

असंयत-से कुन्तल

बिखर आए ।

फुहार में भीगा

सोंधी माटी - सा

महका तन,

अँगड़ाई लिये

पोर- पोर में

खिले उपवन।

सतरंगी सपने

काजर की डोर पर

उतर आए ।

हौले से उतरी है

माथे पर

बावरी चांदनी,

मुस्कान बन

अधरों पर करती है

किलोल दामिनी।

सपनीली परीकथा

नयनों में

उभर आए।