भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेरी क़ुरबतों की ख़ातिर यूँ ही बेक़रार होता / आलोक यादव

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:53, 27 नवम्बर 2017 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेरी क़ुरबतों<ref>निकटता</ref> की ख़ातिर यूँ ही बेक़रार होता
जो मेरी तरह उसे भी कहीं मुझसे प्यार होता

न वो इस तरह बदलते, न निगाह फेर लेते
जो न बेबसी का मेरी उन्हें ऐतबार होता

वो कुछ ऐसे ढलता मुझमें कि ग़म उसके, मेरे होते
वो जो सोगवार<ref>दुखी</ref> होता तो मैं अश्कबार<ref>रोनेवाला</ref> होता

मुझे चैन लेने देती कहाँ इंक़लाबी फ़ितरत
न मुसाहिबों<ref>दरबारी</ref> में होता, न मैं शह<ref>बादशाह</ref> का यार होता

मैं उसी के नाम करता ये हयात<ref>ज़िंदगी</ref>-मौत सब कुछ
मुझे ज़िंदगी पे 'आलोक' अगर इख़्तियार<ref>अधिकार</ref> होता

शब्दार्थ
<references/>