भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेरी कैप / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:46, 23 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मम्मी के बुँदे सुंदर हैं,
पापा की टाई अच्छी।
मेरी कैप निराली सबसे,
कहता हूँ सच्ची-सच्ची।

पहने अपनी कैप पार्क में,
क्रिकेट खेलने जाता जब।
सचिन आ गया, सचिन आ गया!
शोर मचाते बच्चे सब।