भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेरी चुनरी उड़ाए लियो जाए / गोपाल सिंह नेपाली

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:10, 21 जनवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोपाल सिंह नेपाली }} {{KKCatGeet}} <poem> मेरी चुनरी उड़ाए लि…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेरी चुनरी उड़ाए लियो जाए
उड़ाए लियो जाए फुलवारी की ठण्डी हवा

ठण्डी हवा जो चुनरी उड़ाए
गोरी ये मुखड़ा कहाँ छुपाए
भौरों की टोली नजर लगाए
ओ नज़र सबकी बचाए लियो जाए

मेरी चुनरी उड़ाए लियो जाए
उड़ाए लियो जाए फुलवारी की ठण्डी हवा

ठण्डी हवा में मन मेरा चंचल
बहियाँ पकड़ के हवा कहे चल-चल
चलोगी कैसे बजेगी पायल
ओ मेरी पायल बजाए लियो जाए

मेरी चुनरी उड़ाए लियो जाए
उड़ाए लियो जाये फुलवारी की ठण्डी हवा

जब मेरे मन की चमेली फूले
फागुन में खेले सावन में झूले
भादों में रानी रस्ता न भूले
ओ मेरे मन को भुलाए लियो जाए

मेरी चुनरी उड़ाए लियो जाए
उड़ाए लियो जाए फुलवारी की ठण्डी हवा

(1953) फ़िल्म 'नागपंचमी'