भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेरी तेरी सबकी बात / विजय वाते

Kavita Kosh से
वीनस केशरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:47, 15 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKRachna |रचनाकार=विजय वाते |संग्रह= ग़ज़ल / विजय वाते }} {{KKCatGhazal}} <poem> बुनिया…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बुनियादी हक झूठी बात
जलसे नारे घूसे लात

विगलित मन अंधा चेतन
तेरी मेरी सबकी बात

सूरज को भी नहीं पता
निशा निरापद अटल प्रभात

लंगड़े तर्क, दिलों मे फर्क
तारों की कुंठित बरात

पल भर चमके लुप्त हो गये
जुगनू जैसी काली रात

सिस्टम ये बदलेंगी यारों
लंगडी लूली शिष्ट जमात