Last modified on 28 अगस्त 2012, at 17:21

मेरे नयना भये चकोर / भारतेंदु हरिश्चंद्र

मेरे नयना भये चकोर .

अनुदिन निरखत श्याम चन्द्रमा सुन्दर नंदकिशोर .

तनिक भये वियोग उर बाढ़त बहु बिधि नयन मरोर.

होत न पल की ओट छिनकहूँ रहत सदा दृग जोर.

कोऊ न इन्हें छुडावनहारों अरुझे रूप झकोर .

हरिचन्द नित छके प्रेम रस जानत साँझ न भोर .