भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेरे मन का भार / केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात’

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:35, 12 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ मिश्र 'प्रभात' |अनुवादक= |...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेरे मन का भार प्यार से
कैसे तोल सकोगे?
आज मौन का पट प्यारे!
तुम कैसे खोल सकोगे?

हिय-हारक मृदुहीर-हार पर
लुटते लाख-हजार!
किस कीमत पर इन टुकड़ों को
तुम ले मोल सकोगे?

टुक रो देना अरे निर्दयी!
टुक रो देना उर को थाम!
हाय! यही होगा छोटे-से
इस सौदे का सच्चा दाम!