Last modified on 28 अक्टूबर 2010, at 20:21

मेरे वासन्ती सपने वो प्रेम के / इवान बूनिन

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: इवान बूनिन  » संग्रह: चमकदार आसमानी आभा
»  मेरे वासन्ती सपने वो प्रेम के

मेरे वासन्ती सपने वो प्रेम के
जिनको देखूँ मैं हर सुबह नेम से
हिरणों के झुंड से जमा थे सारे
वहाँ उस वन में नदी के किनारे

हरे-भरे वन में गूँजा हलका-सा स्वर
उनकी सतर्कता थी इतनी प्रखर
रेवड़ विकंपित-सा दौड़ गया सुखद
क्षण-भर को चमकी ज्यों विद्युत की लहर

(23 जुलाई 1905)
मूल रूसी भाषा से अनुवाद : अनिल जनविजय