Last modified on 13 नवम्बर 2020, at 23:48

मेरे श्रम का मोल / रामगोपाल 'रुद्र'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:48, 13 नवम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामगोपाल 'रुद्र' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मेरे श्रम का मोल यही है क्या?

तन का सुख मन की यह दुविधा
कहने को जो दी यह सुविधा
केवल टालमटोल नहीं है क्या?

मैं अनपढ़, दर की क्या जानूँ!
निभ पाउँ तो पूरी मानूँ;
काँटे का यह तोल सही है क्या?

मधु में भी जो विरह गुँजार,
रिमझिम में भी तृषित पुकारे,
तेरे मन का बोल यही है क्या?