भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मैंने रात चैन से काटी/ गुलाब खंडेलवाल

Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:11, 28 मई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह= नाव सिन्धु में छोड़ी / ग…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


मैंने रात चैन से काटी
शब्दों में भर-भरकर सारी चिंता जग को बाँटी
 
सुख का दुःख, बल की दुर्बलता
देख सफलता की निष्फलता
जिनको पाकर भी कर मलता
उनसे दृष्टि उचाटी
 
भोग त्याग का, गरिमा यश की
प्रिय थी बहुत रसिकता रस की
पार स्वरों ने पर बरबस की
जीवन की वह घाटी
 
मन का मोहक दर्पण तोड़ा
नित नव रूप सजाना छोड़ा
चेतन को चेतन से जोड़ा
माटी को दी माटी

मैंने रात चैन से काटी
शब्दों में भर-भरकर सारी चिंता जग को बाँटी