भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मैं और क्लास / ऋतु त्यागी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:01, 26 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ऋतु त्यागी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मैं क्लास में सबसे पीछे की
सीट पर बैठकर
ब्लैकबोर्ड पर गढ़ता हूँ अपना भविष्य
बस्ते से सरकाता हूँ क़िताब
कि अचानक
मेरे बगल में लगी खिड़की से
झाँकता है इतिहास
और मेरी क़िताब के अक्षर
दोहराये जाने के डर से
दरवाज़े से दबे पाँव निकल जाते हैं।