भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मैडम / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:33, 23 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मैडम तो है सीधी-सादी
लेकिन बच्चे नटखट हैं।

बड़े प्यार के साथ पड़ाती,
सब को खेल खिलाती हैं।

खेल-खेल में तरह-तरह की,
बातें हमें सिखाती हैं।

पकड़-पकड़ कर बिठलाती जब,
बच्चे करते खट-पट हैं।

मैडम तो हैं सीडी-सादी,
लेकिन बच्चे नटखट हैं।