भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मोबाइल सन्देश / सुशीला सुक्खु

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:07, 26 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुशीला सुक्खु |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दिल का दौरा सूचना दिया
‘कृपया ध्यान दीजिए’
दिल के धड़कन के खाते में
बकाया बहुत कम राशि है
आप की वैधता अवधि
समाप्त हो रही है!
अपने दिल के खाते के
बकाया की बचत को
रिचार्ज करने के लिए
पहली सूचना है।
अन्तिम सूचना कभी भी आ सकती है
मगर आप की जानकारी
के लिए बताया जा रहा है कि
दिल को रिचार्ज करने की
कोई सुविधा
उपलब्ध नहीं है
धन्यवाद!