भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मोर - 2 / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:01, 11 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बड़ी सुहानी भोर
नाच रहा है मोर
गहरी नीली लम्बी गर्दन
मस्ती में लहराती
सिर पर सुन्दर मुकुट सुहाता
चाल बड़ी मदमाती
सतरंगे पंखों को पल में
बन जाता चता एक ओर
बादल जब घिर कर आते हैं
यह हो जाता है मटवाला
कॐ कॐ बोल सुनाता
लगता कोई जादू डाला
पक्षी है, राष्ट्रीय हमारा
रंगबिरंगा मोर
नाच रहा है मोर