भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मोहे टी.वी. मँगाय दे / प्रतिभा सक्सेना

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:55, 19 मई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रतिभा सक्सेना }} {{KKCatKavita}} <poem> मोहे ट...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मोहे टी.वी. मँगाय दे मैं टिविया पे राजी!
जा पै होइ रँगवारो टीवी करौं ओही से सादी!

काला और सुपेद न भावै,टीवी बस रंगवारो,
बिना रँगन को मजा न आवे तुमहू नेक विचारो!
छैल-छबीली फर्वट छोरी दो करवाय मुनादी

मरद चलेगा लंबा-नाटा काला-गोरा कोई,
मोटा पातर,मूँछ-निमूछा फरक पड़े ना कोई!
दिन भर बाहर रहै मरद,रौनक टीवी से हाँ,जी!

बंदर जैसा हो कोई, जा की महरारू सुन्दर,
हर देखैवाले के हिय मां हूक उठै रह रह कर!
सरत लगा ले कोई चाहे,हौं ही जितिहौं बाजी!

पढ़ी-लिखी तो नहीं खास पर समझूँ ढाई आखर,
उइसे ही सब कहें सयानी,का होई पोथी पढ़
ज्यादा पढी-लिखी छोरी तो लगे सभी की दादी!

जइस खुदा जी खुदै देत सक्कर खोरेन का सक्कर,
हमरा भी हुइ जाई कलर टीवी वाले सों चक्कर
टी.वी.वाला राजी तो फिन का कर लेई काजी!