भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
मौसमों के हवाले से / विपिन चौधरी
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: विपिन चौधरी |
शुरूआत से
बिलकुल आख़िर तक का सफ़र ।
इन बदलते हुए मौसमों के साथ ।
जीवन की पहली पंक्ति
और कोई भी क्रमबद्ध मौसम ।
समय के साथ-साथ
तयशुदा मौसमों के बीच
अपने मतलब के मौसम की खोजबीन ।
मिला-जुला मौसम बंसत का दर्प,
पतझर का रुदन,
सर्दी गर्मी का तंगहाल मौसम ।
हर मौसम है इंतज़ार का ठहरा हुआ मौसम
सभी मौसमों के हवाले से आया है यह बयान ।