भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मौसम की पेशगी / मनोज श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
Dr. Manoj Srivastav (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:58, 5 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= मनोज श्रीवास्तव |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> ''' मौसम की प…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


मौसम की पेशगी

दरवाज़े पर
दस्तक देकर
भिनसारे
आ-टपका मौसम
पेशगियों की भेंट लेकर

आसमान की छत पर
घटाओं की खिड़की से
झांक रही धूप-रमणी
लहराती चंदहली चुनरी ओढ़े
बात जोहती रही--
नाचती-इतराती
मृदंग बजाती
बूँद-छैलियों की.