Last modified on 2 अगस्त 2020, at 19:11

यजमान कंजूस / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:11, 2 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बरफी ठूंस-ठूंस कर खाई।
सात बार रबड़ी मंगवाई।
एक भगोना पिया रायता।
बीस पुड़ी का लिया जयका।
चार भटों का भरता खाया।
दो पत्तल चांवल मंगवाया।
जल पीने पर आई डकार।
छुआ पेट को बारंबार।
बोले नहीं पिलाया जूस।
यह यजमान बहुत कंजूस