भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

यहाँ कुछ गड़बड़ है / ओरहान वेली

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्या रोज़ाना यहाँ समुद्र इतना ही सुन्दर होता है?
आसमान दिखाई देता है ऐसा ही?
हमेशा इतनी ख़ूबसूरती होती है
यह सामान, ये खिड़कियाँ?

नहीं’
भगवान क़सम, नहीं
लगता है, यहाँ कुछ गड़बड़ है...

रूसी से अनुवाद : अनिल जनविजय