भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट     योगदानकर्ता     कविता कोश टीम

यह घड़ी / सत्येन्द्र श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
यहां जाएं: भ्रमण, खोज

सामने जो बुत बनी-सी चुप खड़ी है
वह परीक्षण की घड़ी है

डेस्क पर रक्खे पड़े हैं कई कोरे पृष्ठ
अँगुलियों में जड़ हुई सहमी रुकी पेंसिल
दृष्टियों में बाढ़ है बीते हुए कल की
बह रहे हैं धड़ों से अलगा चुके कुछ दिल


अरथियाँ हैं स्याह क्षितिजों की
लाश किरणों की पड़ी है

मोह आहत, सीढ़ियों पर झुका बैठा दम्भ
चल रही है ग्रीक ट्रेजडी, गिर रहे स्तम्भ
संतरी ख़ुद बन गया खलनायको का नृप
यहाँ विधिवत हो रहा है नाश का आरम्भ


प्यार है अपशब्द जग के कोश में
सुधि परीक्षक की छड़ी है

फैलती ख़ामोशियाँ, हर इंच पीड़ा की दरक
हर जगह है प्रश्न, उत्तर अब न लाते कुछ फ़रक
सिर नहीं खुजला रहे हम हैं समय को नोचते
उम्र की जलधार में हर क्षण मगर जाता सरक


सृष्टि अपनी बेबसी की श्रृंखला
पीढ़ियों की यह कड़ी है।

वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» विभाग

» अन्य भाषाओं से

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें