Last modified on 13 जनवरी 2009, at 20:56

यह पथ-2 / सुधीर मोता

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:56, 13 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधीर मोता }} <poem> सुनो थाम लो कसकर पकड़ो इस क्षण को...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सुनो थाम लो
कसकर पकड़ो
इस क्षण को ही
खींचो लम्बा

अनुभव जो अपने छूने से
सरक दूर हो जाते हैं
कल आने की कहकर जाते
कुछ समय विवश
कुछ हम ही ऎसे
न रखो भरोसा जाते पर
फिर से आने का।