भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

याद का इक दिया सा जलता है। / अमित

Kavita Kosh से
Amitabh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:06, 1 फ़रवरी 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

याद का इक दिया सा जलता है।
लौ पकड़ने को दिल मचलता है।

ख़्वाब हो या कि हक़ीक़त दुनियाँ,
दम तो हर हाल में निकलता है।

वक़्त बेपीर है ये मान लिया,
आदमी ही कहाँ पिघलता है।

सरनिगूँ<ref>सर झुका हुआ</ref> देख कर तुझे ऐ दोस्त,
मुझको अपना वजूद<ref>अस्तित्त्व</ref> खलता है।

मौत के मुस्तकिल<ref>सतत</ref> तकाजों में,
एक दिन और यूँ ही टलता है।

अर्श<ref>आकाश</ref> पर शम्स<ref>सूर्य</ref> कमल कीचड़ में,
नासमझ देख करके खिलता है।

हमनें इस तरह निभाये रिश्ते,
जैसे कपडे़ कोई बदलता है।

कारवाँ जाने अब कहाँ पहुँचे,
हर कोई अपनी चाल चलता है।

उनके मतलब का रास्ता अक्सर,
मेरी मजबूरियों से मिलता है।

अपनी जिद छोड़ दूँ ’अमित’ लेकिन,
उनका तेवर कहाँ बदलता है।

शब्दार्थ
<references/>