भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

याद नहीं आता / देवेन्द्र रिणवा

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:27, 21 नवम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= देवेन्द्र रिणवा |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> जैसे याद न…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जैसे
याद नहीं आता
कि कब पहनी थी
अपनी सबसे प्यारी कमीज़
आख़ि़री बार
कि क्या हुआ उसका हश्र?
 
साइकिल पोंछने का कपडा बनी
छीजती रही मसोता बन
किसी चौके में
कि टंगी हुई है
किसी काकभगोड़े की
खपच्चियों पर
 
याद यह भी नहीं आता
कि पसीने में सनी
कमीज़ की तरह
कई काम भी
गर्द फाँक रहे हैं
अटाले में