भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

यायांवर / उर्मिल सत्यभूषण

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:19, 21 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उर्मिल सत्यभूषण |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शीत, आतप, वात, पानी
क्या कहेंगे-
रोक पायेंगे नहीं
उसके कदम को
शैल पत्थर
खुद ढहेगे
चाह संकल्पित
को देंगे राह
बनकर धार
पानी की बहेगे
हैं यायावर जो
सदा चलते
रहेगे।