Last modified on 7 अगस्त 2010, at 23:31

ये आंखें/ राजेश चड्ढा

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:31, 7 अगस्त 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: <poem>देखते ही किसी तरफ़ एक रिश्ता कायम कर उसे सदियों पुराना साथी ब…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

देखते ही
किसी तरफ़
एक रिश्ता कायम कर
उसे
सदियों पुराना
साथी बना लेती थीं
पर आज
यकायक
देख कर
किसी को
शायद...!
ये ना जाने कौन है...?
विचार कर
खुद-ब-खुद
चुरा ली जाती हैं
कभी-कभी सोचता हूं
किसी की तरफ़
उठ कर
रुक क्यों नहीं जाती...!
पत्थरा क्यों नहीं जाती...!
ये आंखें......