भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ये आलम शौक़ का देखा न जाये / फ़राज़

Kavita Kosh से
Thevoyager (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:17, 18 जून 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ये आलम<ref>दशा</ref>शौक़ <ref>अभिलाषा</ref>का देखा न जाये
वो बुत<ref>मूर्ति</ref> है या ख़ुदा देखा न जाये

ये किन नज़रों से तुम ने आज देखा
के तेरा देखना देखा न जाये

हमेशा के लिये मुझ से बिछड़ जा
ये मंज़र<ref>दृश्य</ref> बारहा<ref>बार-बार</ref> देखा न जाये

ग़लत है जो सुना पर आज़मा<ref>परीक्षा लेकर</ref> कर
तुझे ऐ बेवफ़ा<ref>जो वफ़ादार न हो</ref> देखा न जाये

ये महरूमी<ref>असफलता</ref> नहीं पास-ए-वफ़ा है
कोई तेरे सिवा देखा न जाये

यही तो आश्ना<ref>परिचित्</ref> बनते हैं आख़िर
कोई नाआश्ना <ref>अपरिचित</ref>देखा न जाये

"फ़राज़" अपने सिवा है कौन तेरा
तुझे तुझ से जुदा देखा न जाये

शब्दार्थ
<references/>