भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ये कैसी आज़ादी है / इरशाद खान सिकंदर

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:03, 15 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार= इरशाद खान सिकंदर }} {{KKCatGhazal}} <poem> ये क...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ये कैसी आज़ादी है
सांस गले में अटकी है

पत्ते जलकर राख हुए
सहमी-सहमी आँधी है

ये कैसा सूरज निकला
जिसने आग लगा दी है

चूहों ने ये सोचा था
दुनिया भीगी बिल्ली है

उसके घर के रस्ते में
हमसे दुनिया छूटी है

अपनी करके मानेगी
चाहत ज़िद्दी लड़की है

मिन्नत छोड़ो चीख़ पड़ो
दिल्ली ऊँचा सुनती है

मिट्टी में मिल जायेगी
मिट्टी आख़िर मिट्टी है