भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ये चाँद ये सितारे क्या कह रहे बताओ / अवधेश्वर प्रसाद सिंह

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ये चाँद ये सितारे क्या कह रहे बताओ।
कोई कहीं मिले तो बढ़कर गले लगाओ।।

साहित्य का यही तो मकसद सदा रहा है।
नादान हम नहीं हैं, कुछ कर ज़रा दिखाओ।।

दुश्मन नहीं जमाना, समझो इसे भुलाकर।
देगें कभी सहारा अपना उसे बनाओ।।

हम देश के सिपाही यह देश है हमारा।
आजाद हम सभी हैं सपने यहाँ सजाओ।।

नापाक पाक को है मुझको सबक सिखाना।
कश्मीर है हमारा उसको मजा चखाओ।।

आगे बढ़ो जवानों हम साथ हैं तुम्हारे।
यह देश है तुम्हारा जौहर ज़रा दिखाओ।।