Last modified on 10 जून 2013, at 09:17

ये दीवाने कभी पांबदियों का गम नहीं लेंगे / कलीम आजिज़

सशुल्क योगदानकर्ता २ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:17, 10 जून 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कलीम आजिज़ |संग्रह= }} {{KKCatGhazal‎}}‎ <poem> य...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ये दीवाने कभी पांबदियों का गम नहीं लेंगे
गिरेबाँ चाक जब तक कर न लेंगे दम नहीं लेंगे

लहू देंगे तो लेंगे प्यार मोती हम नहीं लेंगे
हमें फूलों के बदले फूल दो शबनम नहीं लेंगे

ये गम किस ने दिया है पूछ मत ऐ हम-नशीं हम से
ज़माना ले रहा है नाम उस का हम नहीं लेंगे

मोहब्बत करने वाले भी अजब ख़ुद्दार होते है।
जिगर पर ज़ख़्म लेंगे ज़ख़्म पर मरहम नहीं लेंगे

ग़म-ए-दिल ही के मारों का ग़म-ए-अय्याम भी दे दो
ग़म इतना लेने वाले क्या अब इतना ग़म नहीं लेंगे

सँवारे जा रहे हैं हम उलझती जाती हैं जुल्फें
तुम अपने ज़िम्मे लो अब ये बखेड़ा हम नहीं लेंगे

शिकायत उन से करना गो मुसीबत मोल लेना है
मगर ‘आजिज़’ ग़जल हम बे-सुनाए दम नहीं लेंगे