भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ये पोथियां / अर्जुनदेव चारण

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:12, 1 दिसम्बर 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


बेटा
ये पोथियां
छीन लेंगी
तुम्हारे सपने
इनके सांचे ढलने पर
तुम
बन जाओगे
मशीन

इनसे बचना
खुद को
रचना।

अनुवाद :- कुन्दन माली